भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) द्वारा आयोजित आगामी टूर्नामेंटों से हटने का निर्णय लिया है। इसमें अगले महीने श्रीलंका में होने वाला महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप और सितंबर में प्रस्तावित पुरुषों का एशिया कप शामिल है।
एसीसी के मौजूदा अध्यक्ष पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के भी प्रमुख हैं।…